Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजनाथ सिंह की 'जवाब कल्पना से परे होगा' चेतावनी पर पाक ने दिया जवाब, गलत स्पेलिंग पर हुआ ट्रोल

short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 27 July, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 'पड़ोसी देश की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का जवाब उसकी कल्पना से भी परे होगा' चेतावनी पर पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील करते हुए बयान जारी किया है। हालांकि, अपने सार्वजनिक बयान में 'rogue' की जगह गलती से 'rouge' लिखा था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उसकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
read more at X