मेघालय में युवक ने प्रेमिका की उसके पिता के सामने गला रेतकर की हत्या
मेघालय के पूर्वी पश्चिमी खासी हिल्स ज़िले में सोमवार शाम एक बाज़ार में 25-वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की उसके पिता के सामने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी युवक से रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी जिससे वह नाराज़ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at भाषा


