Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UGC ने राजस्थान के 3 विश्वविद्यालय में 5 साल तक PHD पाठ्यक्रम पर लगाया प्रतिबंध

short by श्वेता भारती / on Thursday, 16 January, 2025
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने राजस्थान के 3 विश्वविद्यालयों- ओपीजेएस विश्वविद्यालय, सनराइज़ विश्वविद्यालय और सिंघानिया विश्वविद्यालय में अगले 5 साल तक पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू करने से रोक लगा दी है। दरअसल, यूजीसी ने जांच में पाया कि ये तीनों विश्वविद्यालय यूजीसी पीएचडी नियमों के प्रावधानों और पीएचडी की डिग्री देने के लिए शैक्षणिक मानदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं।