Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तबादलों में अनियमितता पर UP सरकार ने लिया ऐक्शन, निदेशक होम्योपैथी को किया सस्पेंड

short by अपर्णा / on Thursday, 17 July, 2025
उत्तर प्रदेश में तबादलों में अनियमितता को लेकर राज्य के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने निदेशक होम्योपैथी प्रो. अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। वर्मा को निलंबन की अवधि में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गाजीपुर से सम्बद्ध किया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए तबादलों की सिफारिश की थी।