पटना में वाहन चेकिंग के दौरान चालक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मारा, दारोगा समेत 2 घायल
पटना (बिहार) में बुधवार देर रात एक कार चालक ने वाहन जांच के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को कुचल कर मार डाला जबकि एक दारोगा व एक अन्य महिला पुलिसकर्मी को घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस एक गाड़ी को रोककर उसकी जांच कर रही थी और इसी बीच दूसरी गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
read more at हिन्दुस्तान


