वायनाड में भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 24
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि वायनाड में मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मंत्री के मुताबिक, घायल अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बकौल मंत्री, स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व पुलिस विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
read more at X


