दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखे 13 विभाग
दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास बिजली, शिक्षा, राजस्व और वित्त समेत 13 विभाग रखे हैं। सौरभ भारद्वाज को शहरी विकास, स्वास्थ्य और पर्यटन मंत्रालय सौंपा गया है जबकि गोपाल राय को विकास और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। कैलाश गहलोत को परिवहन, गृह और आईटी विभाग दिया गया है।
read more at Times Now नवभारत


