पंजाब के बठिंडा में नाले में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 लोगों की हुई मौत व कई घायल
बठिंडा (पंजाब) में शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाले में गिर गई जिसमें सवार कम-से-कम 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बकौल पुलिस, शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
read more at लेटेस्टली


