Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया खाने का सही क्रम जिससे नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 19 July, 2026
डायबिटीज़ विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप सिंह के अनुसार, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए खाने का क्रम भी अहम है। सबसे पहले सलाद और बिना स्टार्च वाली सब्ज़ियां खाएं, फिर प्रोटीन और स्वस्थ वसा लें। कार्बोहाइड्रेट जैसे रोटी, चावल या मिठाई सबसे आखिर में खाएं। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर तेज़ी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है।
read more at Moneycontrol