Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने गूगल क्रोम यूज़र्स के लिए जारी की उच्च स्तर की चेतावनी, बताया- डेटा लीक का खतरा

short by ऋषि राज / on Tuesday, 11 March 2025
भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) ने गूगल क्रोम डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सर्ट-इन के अनुसार, गूगल क्रोम के कोडबेस में कई सुरक्षा खामियों की पहचान की गई है जिससे हैकर्स ब्राउज़र द्वारा मेमोरी को संभालने के तरीके में खामियों का लाभ उठाकर संवेदनशील डेटा चुरा सकते हैं।