Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में धमाके के बाद कई फीट ऊंचे पेड़ पर अटक गए गाड़ी के परखच्चे; तस्वीर आई सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 6 January, 2025
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में सुरक्षाबलों की गाड़ी को आईईडी से उड़ाए जाने के बाद वाहन के परखच्चे कई फीट ऊंचे पेड़ पर जाकर अटक गए जिसकी तस्वीर सामने आई है। धमाके से ज़मीन पर बड़ा गढ्ढा भी हो गया है। गौरतलब है, नक्सलियों ने गाड़ी को उड़ाया था जिसमें 8 जवानों और एक ड्राइवर की मौत हो गई थी।