ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को JSW ग्रुप गिफ्ट करेगा लग्ज़री कार
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने लग्ज़री कार गिफ्ट करने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अपने समर्पण और सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ के हकदार हैं।" गौरतलब है, जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने इस साल टीम इंडिया की ओलंपिक किट भी डिज़ाइन की है।
read more at हिन्दुस्तान


