संभल में सर्वे को लेकर 'भ्रामक' बयान देने पर जामा मस्जिद के अध्यक्ष से पुलिस ने की पूछताछ
संभल (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को जामा मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली समेत 6 लोगों को पुलिस थाने ले गई। डीआईजी मुनिराज ने बताया कि जफर ने सर्वे को लेकर 'भ्रामक' बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हुआ है और इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया था। पुलिस ने जफर के बयानों का खंडन किया है।
read more at हिन्दुस्तान


