Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन टीमों ने टी20 विश्व कप में 1 रन से जीता है मैच?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 15 June, 2024
दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप-2024 में नेपाल को 1-रन से हराया है। पुरुष टी20 विश्व कप में छठी बार कोई टीम 1-रन से मैच जीती है। दक्षिण अफ्रीका ने 2009 में न्यूज़ीलैंड, न्यूज़ीलैंड ने 2010 में पाकिस्तान, भारत ने 2012 व 2016 में क्रमश: दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे ने 2022 में पाकिस्तान को 1-रन से हराया था।