यूपी के 513 मदरसों ने छोड़ी मदरसा शिक्षा बोर्ड की मान्यता
यूपी के 513 मदरसों की राज्य मदरसा शिक्षा परिषद (मदरसा बोर्ड) की मान्यता छोड़ने की अर्ज़ी से संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को परिषद की बैठक में मंज़ूरी दे दी गई। परिषद ने बताया कि मदरसों ने विभिन्न कारणों से मान्यता वापस लेने की अर्ज़ी दी थी जिनमें सबसे अहम कारण मदरसा बोर्ड से मान्यता के नवीनीकरण की जटिल प्रक्रिया है।
read more at भाषा


