सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए कई सालों से राखियां इकट्ठा कर रहे हैं वडोदरा के शिक्षक
ऑनलाइन वायरल एक वीडियो में वडोदरा के शिक्षक संजय बच्छाव 2015 से सैनिकों के लिए राखियां, तोहफे और चिट्ठियां इकट्ठा कर रहे हैं। उनकी इस पहल में अब-तक करीब 500 लोग जुड़ चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दुबई समेत कई देशों से राखियां भेजी जा रही हैं। इन्हें भारत-पाकिस्तान, भारत-चीन और भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा।
read more at X (formerly Twitter)


