रिवर्स हो रही कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी टक्कर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 4 की हुई मौत
सहारनपुर (यूपी) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि रिवर्स हो रही कार को पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी पलट गई जबकि दूसरी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
read more at TV9 भारतवर्ष


