Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, उद्धव ठाकरे कल करेंगे मुलाकात

short by Himanshu / on Saturday, 7 November, 2026
एनसीपी (पवार) के प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। ब्रोंकाइटिस और सीने में संक्रमण के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत में सुधार है। अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। पवार के डिस्चार्ज होने के दौरान उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचीं।