दिवाली की शुभकामनाओं के साथ जगमगाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
दुबई (यूएई) में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज़ खलीफा पर सोमवार रात दिवाली की शुभकामनाएं दी गईं। बुर्ज़ खलीफा पर अंग्रेज़ी और हिंदी में शुभकामनाएं दी गईं जिसपर लिखा था, "खुशियां और समृद्धि साथ लाएं, आप सभी को शुभ दीपावली।" एम्मार ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "बुर्ज़ खलीफा रोशनी के त्योहार के जश्न में जगमगा रहा है।"
read more at X


