Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैदराबाद में सड़क पर नोटों की गड्डियां उड़ाने के आरोप में यूट्यूबर हुआ गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Saturday, 24 August, 2024
हैदराबाद (तेलंगाना) में रील बनाने के लिए सड़क पर नोटों की गड्डियां उड़ाने के आरोप में यूट्यूबर कोरापति वामशी (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वामशी पर सड़क पर उपद्रव मचाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने और यातायात में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। वामशी का अल्लापुर (हैदराबाद) में रेडीमेड गारमेंट स्टोर है।
read more at Hindustan Times