Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

9 वर्षीय आरित कपिल बने ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज खिलाड़ी

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 9 December, 2024
दिल्ली के आरित कपिल क्लासिकल चेस में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 9 साल, 2 माह और 18 दिन की उम्र में केआईआईटी इंटरनैशनल ओपन में अमेरिका के रासेट ज़ियातदीनोव को हराया है। ग्रैंडमास्टर को हराने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी सिंगापुर के अश्वथ कौशिक हैं।