पीएम मोदी ने पंजाब में एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहने के बाद रद्द किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा में चूक के बाद बुधवार को फिरोज़पुर (पंजाब) में एक कार्यक्रम के लिए दौरा रद्द कर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे। बकौल मंत्रालय, "सड़क से आवागमन के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात नहीं की गई। सुरक्षा में चूक के बाद प्रधानमंत्री बठिंडा एयरपोर्ट लौट गए।"
read more at Twitter


