Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समय से पहले पद से इस्तीफा देने वाले तीसरे उप-राष्ट्रपति बने धनखड़

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 22 July 2025
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और वह ऐसा करने वाले देश के तीसरे उप-राष्ट्रपति बन गए हैं। इससे पहले वीवी गिरि ने 1969 में उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था। वहीं, भैरों सिंह शेखावत ने 2007 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था।