भारत की 7 और संपत्तियां यूनेस्को विरासत की अंतरिम सूची में की गईं शामिल
भारत की 7 नई संपत्तियों को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र का पंचगनी, महाबलेश्वर में डेक्कन ट्रैप्स, आंध्र प्रदेश की तिरुमाला हिल्स और उडुपी (कर्नाटक) का सेंट मैरी द्वीप समूह समेत अन्य शामिल हैं। यूनेस्को (इंडिया) के अनुसार, अब अंतरिम सूची में भारतीय संपत्तियों की संख्या 69 हो गई है।
read more at भाषा


