Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में परिवार ने बेटा समझकर शव का किया अंतिम संस्कार, वह प्रेमिका संग मिला ज़िंदा

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 29 June, 2024
वैशाली (बिहार) में एक परिवार द्वारा बेटा समझकर एक शव का अंतिम संस्कार किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस को लड़का अपनी प्रेमिका के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन के पास ज़िंदा मिला है। दरअसल, लड़के ने अपनी प्रेमिका संग भागकर शादी कर ली थी और लड़की के परिवार ने उस पर अपहरण का केस दर्ज करवाया था।