Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश का चालू खाता घाटा अगर और बढ़ता है तो गिर सकता है रुपया: आर्थिक समीक्षा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 31 January, 2023
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, देश का चालू खाता घाटा (सीएडी) अगर और बढ़ता है तो रुपए में गिरावट हो सकती है। बकौल समीक्षा, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व अगर ब्याज दरों में और बढ़ोतरी करता है तो बाकी मुद्राओं से बेहतर प्रदर्शन कर रहे रुपए का भी अवमूल्यन हो सकता है।