यूक्रेन सीमा पर 40%-50% रूसी सेना अब हमले की मुद्रा में है: अमेरिका
एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा है कि यूक्रेन सीमा पर करीब 40%-50% रूसी सैन्य बल अब हमले की मुद्रा में हैं। इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास 'कई विकल्प हैं और वह जल्द ही हमला कर सकते हैं'। रूस ने हमले की योजना की बात नकारी थी।


