वॉर्नर के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने के बाद उनकी पत्नी ने आलोचकों को किया ट्रोल
टी20 विश्व कप 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर द्वारा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने के बाद उनकी पत्नी कैंडिस ने वॉर्नर के आलोचकों को ट्रोल किया है। कैंडिस ने तंज़ कसते हुए लिखा, "आउट ऑफ फॉर्म, उम्रदराज़ और धीमे, बधाई डेविड वॉर्नर!" वॉर्नर ने टूर्नामेंट में 3 अर्द्धशतक सहित 289 रन बनाए और उन्होंने सर्वाधिक 32 चौके जड़े।
read more at Twitter


