आपकी याद आएगी: दिनेश के निधन पर 'सीआईडी' में 'एसीपी प्रद्युमन' का किरदार निभाने वाले शिवाजी
टीवी शो 'सीआईडी' में 'फ्रेडरिक्स' का रोल कर चुके अभिनेता दिनेश फडनिस के निधन पर शो में 'एसीपी प्रद्युमन' का किरदार निभाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर लिखा, "हमें आपकी याद आएगी।" शो में 'इंस्पेक्टर सचिन' का किरदार निभाने वाले हृषिकेश पांडे ने लिखा, "हमने परिवार का एक सदस्य खो दिया।"
read more at Hindustan Times


