पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए लाई गई 9 किलो हेरोइन के साथ राजस्थान में 4 लोग हुए गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने बताया है कि रविवार को जैसलमेर के 2 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से लाई गई 9 किलोग्राम हेरोइन बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एडीजी (क्राइम) दिनेश एम.एन. के अनुसार, इन लोगों पर लगभग एक महीने से नज़र रखी जा रही थी। बकौल रिपोर्ट्स, बरामद हेरोइन की कीमत ₹35 करोड़ है।
read more at भाषा


