मंसूर अली खान ने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज़ में मुझे प्रपोज़ किया था: शर्मिला टैगोर
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा है कि उनके दिवंगत पति व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने शादी के लिए उन्हें फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ किया था। अभिनेत्री ने कहा, "हम पेरिस की भीड़ से भरी सड़क पर थे, वहां बहुत शोर हो रहा था। उन्होंने बीच सड़क घुटनों पर बैठकर मुझसे पूछा था- 'क्या आप मुझसे शादी करेंगी'।"


