6 अक्टूबर को कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी सोनिया गांधी: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या (कर्नाटक) में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोमवार को मैसूरु पहुंच गईं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी।
read more at इंडिया टीवी


