Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में एडलवाइस ग्रुप से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग ने मारा छापा, तलाशी जारी: रिपोर्ट्स

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 2 March, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग ने मुंबई में इन्वेस्टमेंट व फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी एडलवाइस ग्रुप से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की है। 'मिरर नाउ' के अनुसार, इन परिसरों पर कई घंटों से तलाशी चल रही है और यह अभी जारी है। बकौल रिपोर्ट, पुरुष कर्मचारियों को दफ्तर में रहने को कहा गया जबकि महिला कर्मचारियों को भेज दिया गया है।