यूपी पुलिस ने ठगी करने वाले 2 चीनी नागरिकों को किया अरेस्ट, 166 सिम व विदेशी मुद्रा बरामद
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में चिट फंड कंपनी बनाकर गूरो मीडिया ऐप के माध्यम से ठगी करने को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस व एसटीएफ ने चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से 166 सिम, 2 लैपटॉप, 1 टैब, 4 मोबाइल समेत भारी मात्रा में विदेशी व भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
read more at भाषा


