राजामौली बदलना चाहते थे 'बजरंगी...' का क्लाइमैक्स, तब फिल्म और बड़ी हिट होती: सलमान
अभिनेता सलमान खान ने कहा है, "फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली चाहते थे कि 'बजरंगी भाईजान' में 'मुन्नी' को उसकी मां तक 'पवन' (सलमान) लेकर जाएं जिसके बाद उन्हें गोली मार दी जाए।" उन्होंने कहा कि राजामौली ने अपने पिता-लेखक विजयेंद्र प्रसाद से भी बात की थी। बकौल सलमान, अगर राजामौली का सुझाव माना गया होता तो फिल्म और बड़ी हिट होती।


