Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंगना रनौत को सिखों के खिलाफ बयान को लेकर दिल्ली विधानसभा की समिति ने किया समन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 25 November 2021
शांति और सौहार्द पर दिल्ली विधानसभा की समिति ने सिख समुदाय के खिलाफ बयान को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत को समन किया है। 'आप' विधायक राघव चड्ढा नीत समिति ने रनौत को 6 दिसंबर को पेश होने को कहा है। सिखों को सोशल मीडिया पर 'खालिस्तानी आतंकवादी' बताने के आरोप में कंगना के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई थी।