राजस्थान में शादी के पंडाल की तरह सजाया गया मतदान केंद्र, सामने आया वीडियो
बारां (राजस्थान) में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महात्मा गांधी विद्यालय के मतदान केंद्र को शादी की थीम पर पंडाल की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक सजावटी फूल व लाइटें लगाई गई हैं जिसका वीडियो सामने आया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज (शनिवार को) मतदान हो रहा है।
read more at You Tube


