Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अरुणाचल में भारत-चीन सीमा के पास 1 माह पहले लापता हुए थे 2 पर्वतारोही, तलाश में लगी सेना

short by खुशी / on Thursday, 15 September 2022
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास स्थित चिउमो पीक पर चढ़ाई के दौरान दो पर्वतारोही करीब एक महीने पहले लापता हो गए थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बताया कि भारतीय सेना व राज्य प्रशासन दोनों की खोज व बचाव में लगा है। लापता पर्वतारोहियों में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले राज्य के पहले पर्वतारोही तापी मरा शामिल हैं।