Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2019 के आम चुनावों में पुरुषों से ज़्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया: सीईसी सुशील चंद्रा

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 27 November 2021
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में महिलाओं, विकलांगों और वरिष्ठ नागरिकों की चुनावी भागीदारी बढ़ाने से संबंधित एक सेमिनार में कहा कि 2019 के आम चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक थी। बकौल चंद्रा, 1971 के आम चुनावों से 2019 तक भारत में महिला मतदाताओं की संख्या में 235.72% की वृद्धि हुई है।