दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश कौन-कौनसे हैं?
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत 1.428 अरब की आबादी के साथ दुनिया की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है जिसके बाद चीन (1.425 अरब), अमेरिका (34 करोड़), इंडोनेशिया (27.75 करोड़ ) और पाकिस्तान (24.05 करोड़) का स्थान है। नाइजीरिया, ब्राज़ील, बांग्लादेश, रूस और मेक्सिको शीर्ष 10 देशों में शामिल हैं। गौरतलब है, आज (मंगलवार) विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है।
read more at LatestLY


