रहाणे व पुजारा हमेशा के लिए टीम में नहीं रह सकते, देश में बहुत प्रतिभा है: गांगुली
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट स्क्वॉड में शामिल न करने को लेकर कहा है, "कोई खिलाड़ी हमेशा के लिए नहीं खेल सकता है।" उन्होंने कहा, "एक समय के बाद आपको नए खिलाड़ियों को खिलाना होगा। देश में बहुत प्रतिभाएं हैं और टीम को आगे बढ़ते रहना होगा।"
read more at Hindustan Times


