इज़रायल में सुरक्षित हैं 18,000 भारतीय, दूतावास के साथ संपर्क में हैं: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायल में रह रहे और नौकरी कर रहे करीब 18,000 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पर्यटकों समेत भारतीय नागरिक जंग के बीच सुरक्षित निकासी को लेकर तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से अनुरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को इज़रायल पर हमास के हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है।
read more at Times Now


