Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आशा है कि विभिन्न समुदाय के लोग साथ मिलकर करेंगे काम: जोधपुर हिंसा पर यूएन प्रवक्ता

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 4 May, 2022
राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार को ईद के दिन हुई हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के उप-प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, "मुझे आशा है कि अलग-अलग समुदाय मिलकर काम करेंगे और सरकार व सुरक्षाबल यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी लोग शांति से उत्सव समेत अपनी अन्य गतिविधियां कर सकें।"