आगे बढ़ते रहें और भारत को गौरवान्वित करते रहें: सिंधु के सिंगापुर ओपन जीतने पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु के सिंगापुर ओपन का खिताब जीतने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "आगे बढ़ते रहें और भारत को गौरवान्वित करते रहें।" गौरतलब है कि सिंधु ने रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन की वांग झी यी को 21-9, 11-21, 21-15 के स्कोर के साथ हराया।
read more at Twitter


