Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मालीवाल ने विदेश मंत्री को भेजी राखी, यूएस में सुसाइड करने वाली मनदीप के लिए मांगा न्याय

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 12 August, 2022
दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्षा स्‍वाति मालीवाल ने गुरुवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को राखी भेजी। उन्होंने विदेश मंत्री को राखी के साथ भेजे पत्र में अमेरिका में घरेलू हिंसा को लेकर आत्महत्या करने वाली मनदीप कौर को न्याय दिलाने की मांग की। मालीवाल ने विदेशों में रह रही भारतीय महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।