पंजाब के मूसा में सिद्धू मूसेवाला के आवास के बाहर भारी पुलिसबल किया गया तैनात
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके मूसा स्थित आवास के बाहर भारी संख्या में पंजाब पुलिस की तैनाती की गई है। रविवार को राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। बकौल पुलिस, "हम गैंगस्टर और हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे।"
read more at ANI


