अमूल के एमडी आर.एस. सोढ़ी ने 12 साल बाद पद से दिया इस्तीफा
अमूल ने सोमवार को बताया कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) आर.एस. सोढ़ी ने 12 साल बाद तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पद पर सोढ़ी का कार्यकाल पिछले 4 साल से बढ़ाया जा रहा था। अमूल ने कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) जयेन मेहता को अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है।
read more at Moneycontrol


