Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के सीएम नीतीश ने बीजेपी से अनबन के बीच राज्यपाल से मांगा मिलने का समय: रिपोर्ट्स

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 9 August, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से अनबन के बीच राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले, सत्तारूढ़ जेडीयू व विपक्षी दल आरजेडी ने पटना में अपने-अपने विधायकों की बैठकें बुलाई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचे पार्टी विधायकों के फोन जमा करा लिए गए थे।