'पुष्पा 2' के कई क्लाइमैक्स होंगे शूट, सेट पर मोबाइल ले जाने पर लगी रोक: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'पुष्पा 2' की कहानी गोपनीय रखने के लिए निर्देशक सुकुमार ने इसके एक से ज़्यादा क्लाइमैक्स शूट करने का फैसला किया है। वहीं, फिल्म को लीक होने से बचाने के लिए सेट पर लोगों के मोबाइल लेकर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होगी।


