Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आयकर विभाग ने बिहार के मज़दूर को भेजा ₹14 करोड़ चुकाने का नोटिस

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 20 December, 2022
रोहतास (बिहार) में एक दैनिक मज़दूर को आयकर विभाग ने ₹14 करोड़ का नोटिस भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, मज़दूर के बैंक अकाउंट से करोड़ों के लेनदेन हुए थे जिस कारण से उसे नोटिस भेजा गया। मज़दूर ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की निजी कंपनियों पर उसके दस्तावेज़ों से हेरफेर कर फर्ज़ी अकाउंट खोलने और लेनदेन करने का आरोप लगाया।